- दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन स्टेशनों के बीच ट्रेन रुक-रुक कर चल रही है
- सिग्नल संबंधी तकनीकी समस्या के कारण मैजेंटा लाइन पर हर स्टेशन पर ट्रेनों को तीन से चार मिनट तक रोका जा रहा है
- मैजेंटा लाइन पर हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच मैजेंटा लाइन पर ट्रेन काफी रुक-रुक कर चल रही है. सिग्नल संबंधी समस्या की वजह से इन रूट पर ये दिक्कत आ रही है. इसकी वजह से यात्री काफी परेशान हैं. दिल्ली मेट्रो ने इसे लेकर पहले से कोई अनाउंसमेंट भी नहीं की थी ताकि यात्री सोच समझकर इस रूट पर मट्रो से सफर करते.

कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन रुक रुक कर चल रही है. मेट्रो में यात्रा कर रहे लोगों का कहना है कि जनकपुरी से मेट्रो का यही हाल है. पंचशील के बाद चार स्टॉप बाद कालकाजी आता है. लेकिन इतनी देर में मेट्रो काफी बार रुक चुकी है.

जिसकी वजह से दफ्तर आने-जाने वालों समेत अन्य जगहों तक सफर करने वालों को काफी परेशानी हो रही है. मेजेंटा लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हर स्टेशन पर अप और डाउन दोनों ट्रेनों को 3 से 4 मिनट तक रोका जा रहा है.
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 29, 2026
Delay in train services on Magenta Line between Kalkaji Mandir and Botanical Garden metro stations due to a signalling issue.
Normal services on all other lines.
डीएमआरसी ने अब एक्स पर एक पोस्ट कर तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सिग्नल संबंधी समस्या की वजह से कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच मैजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है.अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं. इस रूट पर यात्रा करने वाले लोग डीएमआरसी का ये सर्विस अपडेट जरूर देख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं