विज्ञापन

दिल्ली में 'वर्क फ्रॉम होम' हुआ खत्म, हर दिन जाना होगा ऑफिस, टाइमिंग भी बदली

Delhi Work-From-Home: दिल्ली सरकार ने 'वर्क फ्रॉम होम' खत्म कर दिया है. अब सभी को हर दिन ऑफिस जाना होगा. खास बात यह है कि दिल्ली में सरकारी ऑफिसों के समय में भी बदलाव हुआ है.

दिल्ली में 'वर्क फ्रॉम होम' हुआ खत्म, हर दिन जाना होगा ऑफिस, टाइमिंग भी बदली
दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम खत्म
नई दिल्ली:

दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम खत्म हो गया है. पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है. जिसके बाद अब दिल्ली के सभी सरकारी कर्मचारियों को हर दिन ऑफिस जाना होगा और 'वर्क फ्रॉम होम' पूरी तरह से बंद रहेगा. खास बात यह है कि दिल्ली के सरकारी ऑफिसों के समय में भी बदलाव किया गया है. हालांकि एमसीडी के ऑफिस पुराने समय पर ही खुलेंगे. बता दें कि मध्य पूर्व संकट के हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को लागू किया था. लेकिन रेखा गुप्ता सरकार ने फैसला अब वापस ले लिया है. 

दिल्ली के सरकारी दफ्तरों का बदला समय 

दिल्ली में सरकारी ऑफिसों के समय में भी बदलाव किया गया है. सरकारी ऑफिस अब सुबह 10:00 बजे से शाम 6 बजकर 30 मिनट तक खुलेंगे. यानि अब इसी समय से सभी को ऑफिस में आना होगा. दिल्ली सरकार का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के चलते पहले की तरह ऑफिसों में प्रशासनिक कार्यों को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाएगा. अब तक 50 प्रतिशत ऑफिस स्टॉफ ही आ रहा था. जबकि 50 प्रतिशत स्टॉफ घर से काम कर रहा था. लेकिन अब ऑफिसों में 100 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी रहेगी. नए आदेश लागू होने के बाद सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को डेली ऑफिस आना होगा. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में अवैध कब्जों पर 'बेधड़क' चलेगा बुलडोजर, DDA की बैठक में LG के निर्देश, तैयार हुआ प्लान

MCD के ऑफिस पुराने समय से खुलेंगे

दिल्ली में नगर निगम यानि एमसीडी ऑफिसों का समय पुराना ही रहेगा. सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शाम के 5 बजे तक ही ऑफिस खुलेंगे. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन 'वर्क फ्रॉम होम'घर से काम का आदेश लागू किया है. इसके तहत कर्मचारी हर बुधवार और शनिवार को घर से काम करते थे. इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करना था.  इसके अलावा काम करने के वक्त में भी बदलाव किया गया था. लेकिन अब सभी फैसले वापस हो गए हैं और पहले की तरह ऑफिस चलेंगे.

दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम का आदेश मई के महीने में लागू किया गया था. सीएम रेखा गुप्ता ने तब कड़ाई से फैसलों को लागू करने के निर्देश दिए थे. लेकिन हालात सामान्य होने के बाद फिलहाल सभी को ऑफिस आना होगा. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में ट्री सेंसस पर बड़ा खुलासा, 3 दशक की देरी के कारण नहीं पता किस पेड़ से कहां होगा हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Work From Home, Delhi Work From Home News, Delhi Work From Home Guidelines, Delhi Govt Offices, Delhi Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com