दिल्ली सरकार ने 100 सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स का उद्घाटन किया है. सर्वोदय विद्यालय मानसरोवर गार्डन और डीआईईटी दिलशाद गार्डन में 4 मंजिला नवनिर्मित इमारतों का लोकार्पण किया गया. ये आधुनिक भवन भविष्य की शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे.