विज्ञापन

बाप-बेटे को O Block के बाहर बुलाया, चाकू से गोदा... साउथ दिल्ली के तारा अपार्टमेंट्स में आखिर हुआ क्या?

Delhi Double Murder: जानकारी के मुताबिक तारा अपार्टमेंट्स के O Block में रहने वाले मृतक राकेश और करण का F BLOCK में रहने वाले असद के साथ पैसे के लेन देन को लेकर विवाद था. इसी विवाद के चलते आरोपी ने बाप-बेटे पर शुक्रवार शाम 7 बजे के आसपास चाकू मारकर हत्या कर दी.

बाप-बेटे को O Block के बाहर बुलाया, चाकू से गोदा... साउथ दिल्ली के तारा अपार्टमेंट्स में आखिर हुआ क्या?
साउथ दिल्ली के तारा अपार्टमेंट्स में डबल मर्डर से सनसनी.
  • साउथ दिल्ली के सीआर पार्क के तारा अपार्टमेंट में पिता-पुत्र की हत्या का आरोपी असद पुलिस ने गिरफ्तार किया है
  • हत्या का कारण पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपी असद और मृतक बाप-बेटे के बीच पुराना विवाद था
  • आरोपी ने शाम करीब सात बजे चाकू से हमला कर बाप-बेटे की हत्या की और फरार हो गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

साउथ दिल्ली, पॉश इलाके में हुए डबल मर्डर से दहल गई है. सीआर पार्क इलाके के तारा अपार्टमेंट के O BLOCK के बाहर पिता-पुत्र की हत्या करने वाला फरार आरोपी असद पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. इस घटना से इलाके के लोग सदमे में हैं. घटना ने अपार्टमेंट में सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़ा कर दिए हैं. हैरानी की बात है कि पड़ोसियों ने ही दो लोगों की जान ले ली. इस दोहरे हत्याकांड के दौरान आखिर हुआ क्या, डिटेल में जानें.

आपसी विवाद मं बाप-बेटे की हत्या

17 अप्रैल, 2026 को रात करीब 9:30 बजे, मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साकेत से सीआर पार्क पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि तारा अपार्टमेंट के तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच करने पर पता चला कि अस्पताल में भर्ती पीड़ितों में 60 साल के पिता राकेश सूद और उनका 27 साल का बेटा करण सूद है, जिनकी मौत हो चुकी है. वहीं करण का  चचेरा भाई राहुल बुरी तरह घायल है, उसका इलाज चल रहा है.

पैसे के लेन-देन में मार दिया चाकू

पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाई तो पता चला कि मामले की जड़ पुराना विवाद है, इस विवाद की वजह से ही दुश्मन बढ़ी और बाप-बेटे की हत्या की वजह बन गई. पिता-बेटे की धारदार हथियार से जान लेने वाला आरोपी असद भी तारा अपार्टमेंट्स में ही रहता है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस स्टेशन सीआर पार्क में उसके खिलाफ कई धाराओं में  एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है. 

विवाद पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है. इसी के चलते आरोपी ने बाप-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. ब्लॉक के बाहर का मंजर बहुत ही भयावह था. जमीन पर खून बिखरा पड़ा था. वहां चीख-पुकार मची हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचे वारदात वाली जगह की घेरेबंदी कर दी.  

तारा अपार्टमेंट्स के O Block में आखिर हुआ क्या?

जानकारी के मुताबिक तारा अपार्टमेंट्स के O Block में रहने वाले मृतक राकेश और करण का F BLOCK में रहने वाले असद के साथ पैसे के लेन देन को लेकर विवाद था. इसी विवाद के चलते आरोपी ने बाप-बेटे पर शुक्रवार शाम 7 बजे के आसपास चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जांच में पता चला है कि मृतक बाप-बेटे प्रॉपर्टी का बिजनेस करते थे.   

मौका-ए-वारदात पर पहुंचीं इलाके की पार्षद आशू ठाकुर ने कहा कि उनको घटना की सूचना शुक्रवार रात करीब 10 बजे मिली. जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुच गईं. उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात की है कि यहां कोई भी आस पड़ोस का व्यक्ति नहीं दिख रहा है, न ही RWA से जुड़ा कई व्यक्ति मौके पर है. 

ये भी पढ़ें- किस काम का गुस्सा! मामूली झगड़े में पिता-पुत्र की सरेआम चाकू गोदकर हत्या, दिल्ली के CR पार्क में डबल मर्डर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com