विज्ञापन

'यह रोड मुसलमान के लिए नहीं', दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लिखा आपत्तिजनक स्लोगन, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नवनिर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हाईवे की दीवारों और फ्लाईओवर पर मुस्लिमों के लिए आपत्तिजनक स्लोगन लिखे हुए दिखाई दे रहे हैं. इसकी जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों ने ली है.

'यह रोड मुसलमान के लिए नहीं', दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लिखा आपत्तिजनक स्लोगन, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मुस्लिमों के लिए आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों ने हाईवे पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन की जिम्मेदारी ली है
  • हिंदू रक्षा दल के अनुसार उनकी महिला विंग ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यह कार्य किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हाईवे की दीवारों पर मुस्लिमों के लिए आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जा रहे हैं. स्लोगन में लिखा गया है "यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है." इसकी जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों ने ली है. यह वीडियो देहरादून दिल्ली नेशनल हाईवे पर एशिया के सबसे बड़े कॉरिडोर राजाजी टाइगर नेशनल पार्क की 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर लिखा गया है.

हिंदू रक्षा दल का दावा

 एनडीटीवी टीम वायरल वीडियो का सच जानने के लिए उस जगह पहुंची. जहां पर महिलाओं द्वारा यह अपमानजनक शब्द लिखे गए थे. हालांकि जो लिखा गया था उसे अब मिटाया जा चुका है, लेकिन अभी भी वहां पर साफ देखा जा सकता है और पढ़ा जा सकता है. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का दावा है कि उनकी महिला विंग ने इस काम को अंजाम दिया है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com