नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रविवार को शीतलहर की चपेट में रही। शहर का अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से सात डिग्री नीचे 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार का न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे था। आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।
अधिकारियों ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि सोमवार को मुख्यत: आसमान साफ रहेगा और सुबह दृश्यता 2,000 मीटर रहेगी। उन्होंने कहा, 'सोमवार सुबह हल्के से लेकर मध्यम स्तर तक का कोहरा रह सकता है।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शीतलहर, दिल्ली, न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग, कोहरा, Cold Wave, Cold Wave Grips Delhi, Minimum Temperature, Delhi