विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2025

ऑनलाइन मंगाई थी हीलियम गैस... दिल्ली में 25 साल के CA की सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा

पीड़ित ने आत्महत्या में इस्तेमाल की गई हीलियम गैस को इंडिया मार्ट पर सर्च कर के खरीदा था. जानकारी के अनुसार पीड़ित ने गादियाबाद स्थित एक सप्लायर से ₹3500 में हीलियम गैस खरीदी, जो घर पर डिलीवर की गई थी. पुलिस को खरीद की रसीद (स्लिप) भी मिली है, जिससे यह पुष्टि होती है कि गैस की खरीदारी पूर्व नियोजित थी.

ऑनलाइन मंगाई थी हीलियम गैस... दिल्ली में 25 साल के CA की सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के बंगाली मार्केट स्थित एक होटल में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने हीलियम गैस सूंघकर आत्महत्या कर ली. अब इस मामले में एक अहम खुलासा हुआ है. पीड़ित ने आत्महत्या में इस्तेमाल की गई हीलियम गैस को इंडिया मार्ट पर सर्च कर के खरीदा था. जानकारी के अनुसार पीड़ित ने गादियाबाद स्थित एक सप्लायर से ₹3500 में हीलियम गैस खरीदी, जो घर पर डिलीवर की गई थी. पुलिस को खरीद की रसीद (स्लिप) भी मिली है, जिससे यह पुष्टि होती है कि गैस की खरीदारी पूर्व नियोजित थी.

पुलिस के मुताबिक, धीरज कंसल (25) द्वारा छोड़े गए एक नोट के अनुसार, वह 2003 में अपने पिता की मृत्यु के बाद से अकेले थे. उनके पिता की मृत्यु के बाद, उनकी मां ने किसी और से शादी कर ली और उनके कोई भाई-बहन नहीं थे.

गेस्ट हाउस में मिला शव
गोल मार्केट स्थित बंगाली मार्केट के पास एक गेस्ट हाउस में रुका व्यक्ति चेकआउट नहीं कर रहा और कमरे से बदबू आ रही है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 18, बाजार लेन में बने एक एयरबीएनबी फ्लैट में धीरज 20 से 28 जुलाई तक रुका हुआ था. सोमवार को उसे चेकआउट करना था. गेस्ट हाउस मालिक की सूचना पर पुलिस की क्राइम टीम, एफएसएल और दमकल विभाग को बुलाया गया. फ्लैट के तीन प्रवेश द्वारों में से एक को तोड़कर अंदर पहुंचा गया, वहां धीरज का शव बिस्तर पर पीठ के बल पड़ा मिला.

मृतक के चेहरे पर एक मास्क था, जो पतली नीली पाइप से सिलिंडर से जुड़ा हुआ था. उसके चेहरे पर एक पारदर्शी प्लास्टिक लिपटी हुई थी और गर्दन पर टेप से सील किया गया था, ताकि गैस बाहर न निकले. मौके से सिलिंडर, मास्क और अन्य साजो-सामान बरामद किए गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suicide By Inhaling Helium Gas, Chartered Accountant Suicide, Delhi Police, Helium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com