आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बैठे बीजेपी के एलजी द्वारा आदेश पारित करके दिल्ली महिला आयोग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के फैसले की कड़ी निंदा की है. 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन सभी कर्मचारियों के दर्द और तकलीफ को समझते हुए उन्हें भरोसा दिया है कि वह उनकी नौकरी वापस दिलाएंगे, चाहें इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े. दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिवाली से पहले इतने सारे लोगों की नौकरी छीन लेना अमानवीय है, यह बीजेपी की मानसिकता बताती है.
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह दिवाली से पहले सैकड़ों लोगों के घर उजाड़े और उनकी नौकरियां छीनी हैं, यह बीजेपी द्वारा बड़ा पाप किया गया है. बीजेपी अपने भाषणों और घोषणापत्र में नौकरियां देने की बात करती है, लेकिन 30-30 साल से संविदा पर काम कर रहे लोगों को इस तरह हटाना भाजपा के चरित्र को भले शोभा देता हो, पर दिवाली से पहले इतने लोगों की नौकरी छीनना बेहद शर्मनाक और अमानवीय है. यह घटना साफ बताती है कि भाजपा नौकरियों के खिलाफ है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मनीष सिसोदिया ने कहा, 'ये लोग शानदार काम कर रहे थे और किसी न किसी रूप में लोगों, खासकर महिलाओं की मदद कर रहे थे. ये आज से नहीं, बल्कि 30 साल से काम कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने इन्हें एक झटके में नौकरी से निकाल दिया, वह भी दिवाली से ठीक पहले. अब इनके घरों में दिवाली कैसे मनेगी. आम आदमी पार्टी और हमारी सरकार इनके साथ खड़ी है, और इन्हें बहाल करने के लिए जो भी करना होगा, हम करेंगे.
डीसीडब्ल्यू ने महिला एवं बाल विकास विभाग के 29 अप्रैल के आदेश का हवाला दिया, जिसमें कर्मचारियों की बर्खास्तगी के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी दी गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं