आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय
नई दिल्ली:
आर्थिक संकट से जूझ रही दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सोमवार से चंदा जुटाने के लिए एक नया अभियान शुरू करने जा रही है. 'आप का दान, राष्ट्र का निर्माण' नाम से आम आदमी पार्टी एक नया अभियान शुरू करेगी. खुद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस अभियान की शुरुआत करेंगे. इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि 'आज आम आदमी पार्टी एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है कि इमानदारी से साढ़े तीन साल दिल्ली की सरकार संचालित करने के बाद आगे पार्टी को संचालित करने के लिए और आगामी दिनों के चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पैसे की दिक्कत आ रही है. अरविंद केजरीवाल के पास पार्टी को संचालित करने के लिए आर्थिक संसाधनों की कमी पड़ रही है. पैसे नहीं हैं पार्टी के पास. इसलिए पार्टी ने बहुत विचार किया कि अगर ईमानदार राजनीति के सिस्टम को आगे बढ़ाना है तो एक सिस्टम विकसित करना पड़ेगा जिससे जनता के सहयोग से पार्टी को संचालित किया जा सके.'
इस अभियान के तहत पार्टी एक फोन नंबर जारी करेगी और जो भी कोई दान देने का इच्छुक है वह इस नंबर पर जब मिस कॉल देगा तो पार्टी के लोग उससे संपर्क करेंगे और पार्टी RBI की तरफ से जारी E NACH फॉर्म के भरवायेगी जिससे दानदाता की तरफ से पार्टी को दान मासिक रूप से मिलना शुरू हो जाएगा. अगर कोई एक बार ही सहयोग करना चाहता है तो वो चेक या क्रेडिट कार्ड से कर सकता.
साथ ही साथ अगर कोई कैश में सहयोग करना चाहता है तो 2000 तक की राशि सहयोग कर सकता है. कैश और एक बार सहायता देने वालों से भी पार्टी ENACH फॉर्म भरवायेगी. जो भी पार्टी को सहयोग राशि देगा उन्हें SMS के माध्यम से स्वीकार मैसेज मिल जाएगा. बाद में पार्टी की तरफ से E-mail और बाकी माध्यम से उन्हें स्वीकार मैसेज भेजा जाएगा. ये पूरा अभियान राष्ट्रीय स्तर पर होगा. सोमवार को अभियान के लॉन्च पर पार्टी के सारे नेता, सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aam Aadmi Party, AAP Donation Drive