राज्यसभा चुनाव में कुमार विश्वास को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में नहीं आम आदमी पार्टी (फाइल फोटो)
- दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों के लिए होना है चुनाव
- कुमार विश्वास को राज्य सभा भेजने के पक्ष में नहीं पार्टी
- 5 जनवरी नामांकन का अंतिम दिन है
नई दिल्ली:
क्या आम आदमी पार्टी राज्य सभा के मुद्दे पर फंस गई है? वे सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि दिल्ली से आम आदमी पार्टी किन तीन नामों को राज्य सभा भेजेगी ये अभी तक तय नही हो पाया है जबकि आम आदमी को दिल्ली की तीन राज्य सभा सीटें 2018 में मिलेंगी ये करीब तीन साल से तय है। यानी जब फरवरी 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तभी से संसद ऊपरी सदन राज्य सभा में आप को 3 सीट मिलना निश्चित हो गया था क्योंकि दिल्ली जिसकी सरकार होती हैं यहां तीनों राज्य सभा सीट उसी पार्टी को मिलती हैं
'आप' ने कहा, एलजी दफ्तर के जरिये दिल्ली को 'तबाह' करना चाहती है भाजपा
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी अपने वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को राज्य सभा भेजने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन अगर पार्टी के भीतर से नेता राज्य सभा जाएंगे तो कुमार विश्वास को ना भेजने का फैसला मुश्किल होगा क्योंकि पार्टी को ये समझाना होगा कि आखिर कुमार विश्वास जैसे वरिष्ठ नेता को वो ना भेजकर दूसरे नामों को आखिर किस आधार पर राज्यसभा के लिए नामांकित किया जा रहा है?
AAP नेता कुमार विश्वास लाएंगे 'आम आदमी पार्टी वर्जन 2', यह है पूरा मामला...
कुछ समय पहले पार्टी के बाहर के लोगों को राज्यसभा भेजने की बात चली थी यानी ऐसे लोग जो अपने अपने क्षेत्र के ख्याति प्राप्त लोग हों जिनके आप के टिकट पर राज्यसभा जाने पर पार्टी की बौद्धिक छवि में सुधार हो, लेकिन उस मोर्चे पर सफलता मिलती नही दिखी क्योंकि शुरू में ही पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने आप का राज्यसभा जाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था और अभी तक कोई और बड़ा नाम पार्टी को नहीं मिल पाया है।हालांकि पार्टी अभी भी बाहरी उम्मीदवारों को राज्य सभा भेजने के पक्ष में है.
VIDEO: राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर फंस गई 'आप'?
आपको बता दें कि 5 जनवरी नामांकन का अंतिम दिन है और 3-4 जनवरी पार्टी की पीएसी की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। 16 जनवरी को राज्य सभा चुनाव के वोट डाले जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aam Aadmi Party, Rajya Sabha Election, Rajya Sabha, Kumar Vishwas, Arvind Kejriwal