विज्ञापन

‘15 दिन में 807 लोग गायब’, केजरीवाल ने उठाया सवाल, दिल्ली पुलिस बोली-केस घट रहे हैं

केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में सिर्फ 15 दिन में 807 लोग गायब हो गए, जिनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं. ये हालात सामान्य नहीं, बेहद डराने वाले हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था आईसीयू में है.

‘15 दिन में 807 लोग गायब’, केजरीवाल ने उठाया सवाल, दिल्ली पुलिस बोली-केस घट रहे हैं
  • AAP ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को गंभीर बताते हुए रोजाना हत्याओं और अपराधियों के फरार होने की बात कही
  • पुलिस ने बताया कि दिल्ली में लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष टीम और मानव तस्करी विरोधी इकाइयां सक्रिय हैं
  • पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों के लापता होने या अपहरण में किसी संगठित गिरोह की कोई संलिप्तता नहीं मिली है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा की चार इंजन की सरकार को देश की राजधानी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा की चिंता नहीं है. मात्र 15 दिनों में दिल्ली से 807 लोग गायब हो चुके हैं. हालांकि इसके उलट दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पिछले सालों से तुलना करें तो राजधानी में गुमशुदा लोगों की संख्या में कमी आई है और उन्हें तलाश लेने के मामले बढ़े हैं.

केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में सिर्फ 15 दिन में 807 लोग गायब हो गए, जिनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं. ये हालात सामान्य नहीं, बेहद डराने वाले हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था आईसीयू में है. पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में हर रोज़ दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, सड़कों पर सरेआम मर्डर करके अपराधी फ़रार हो जाते हैं और चार इंजन की सरकार को में दिल्ली के लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं.

उधर, दिल्ली पुलिस ने लापता लोगों के आंकड़ों पर कहा है कि किसी भी प्रकार की घबराहट या भय का कोई कारण नहीं है. दिल्ली में लापता व्यक्तियों की रिपोर्टिंग में कोई वृद्धि नहीं हुई है बल्कि जनवरी 2026 में, पिछले वर्षों की समान अवधि की तुलना में इसमें कमी आई है. पुलिस का कहना है कि लापता लोगों के मामले में एक्शन के लिए सभी जिलों में dedicated  Missing Persons Squads तथा क्राइम ब्रांच में Anti Human Trafficking Unit कार्यरत हैं. पुलिस ने ये भी कहा कि दिल्ली में बच्चों के लापता होने अथवा अपहरण के मामलों में किसी भी संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी बॉय ने एक कारोबारी की हेलमेट से पीट- पीटकर की हत्या

यह भी पढ़ें: ''मुझे देख कर भाग क्यों रहे हो,''- ममता ने दिल्ली पुलिस पर बंग भवन पर निगरानी रखने का लगाया आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com