विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

जेएनयू की लापता छात्रा आई सामने, बोली - मैं अपनी मर्जी गई थी

जेएनयू से अब एक अन्य रिसर्च स्‍कॉलर के लापता होने का मामला सामने आई लेकिन बाद में वह मिल गई.

जेएनयू की लापता छात्रा आई सामने, बोली - मैं अपनी मर्जी गई थी
जेएनयू.
नई दिल्ली: जेएनयू यानी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के गुमशुदा छात्र नजीब अहमद को लापता हुए अब महीनों हो चुके हैं. पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई. यहां तक की सीबीआई भी खोजबीन ही कर रही है. जेएनयू से अब एक अन्य रिसर्च स्‍कॉलर के लापता होने का मामला सामने आई लेकिन बाद में वह मिल गई. दिल्ली पुलिस का कहना है कि मिलने के बाद छात्रा ने कहा कि वह अपनी मर्जी से कहीं गई थी और वह पूरी तरह से ठीक है. 

यह एक छात्रा से जुड़ा हुआ मामला था. छात्रा एमफिल लाइफ साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा है. पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी. मामला दर्ज कर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी.

पुलिस के अनुसार पूजा कसाना जेएनयू की एमफिल लाइफ साइंसेज की छात्रा है. पुलिस ने बताया कि पूजा के पिता के मुताबिक उन्‍होंने 10 मार्च को रात में बात की थी. उस समय पूजा ने बताया था कि वह बाहर खाना खाने जा रही है. इसके बाद पिता ने जब 11 मार्च को फोन किया तो पूजा को फोन नहीं लगा. पिता ने जेएनयू पहुंचकर जब उससे मिलने की कोशिश की तो उसका रूम बंद मिला. 

इस संबंध में जेएनयू प्रशासन भी सही जानकारी नहीं दे सका. इसके बाद पिता ने छात्रा के लापता होने की शिकायत पुलिस में दी थी. पूजा गाजियाबाद की रहने वाली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com