शीला दीक्षित दिल्ली में उपचुनाव होने की स्थिति में अजय माकन के साथ कांग्रेस का प्रचार करेंगी.
- 14 फरवरी को दिल्ली में आप सरकार के तीन साल पूरे हो जाएंगे
- उपचुनाव की संभावना के चलते दिल्ली कांग्रेस के नेता होने लगे एकजुट
- उपचुनाव होने पर शीली दीक्षित माकन के साथ प्रचार करने पर सहमत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आप सरकार के 14 फरवरी को तीन साल पूरा होने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय माकन और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ उसकी कथित नाकामियों का खुलासा करेंगी.
कांग्रेस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. दरअसल, आप के 20 विधायकों को राष्ट्रपति द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उपचुनाव की संभावना जताई जा रही है और इसी वजह ने दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकजुट हो रहे हैं. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘माकन ने हाल ही में शीला से उनके निजामुद्दीन स्थित आवास में मुलाकात की थी और पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली में उपचुनाव होने की स्थिति में उनके साथ प्रचार करने पर सहमति जताई थी.’’
VIDEO : पूर्व सीएम की कांग्रेस को नसीहत
माकन ने यह भी कहा कि वह दिल्ली कांग्रेस में शीला की और अधिक सक्रिय भूमिका का अनुरोध करेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम दिल्ली का गौरव फिर से हासिल करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे.’’
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं