विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2019

राजनीति में व्यस्त होने के बावजूद शीला दीक्षित ने 20 बार देखी थी शाहरुख खान की यह मूवी

राजनीति में सक्रिय रहने वाली शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को संगीत और फिल्मों में भी खूब रूचि थी.

Also Read in
राजनीति में व्यस्त होने के बावजूद शीला दीक्षित ने 20 बार देखी थी शाहरुख खान की यह मूवी
शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को संगीत और फिल्मों से था लगाव
  • शीला दीक्षित को था संगीत और फिल्मों से लगाव
  • 20 बार देखी शाहरुखा खान की एक फिल्म
  • किताबों में भी थी शीला दीक्षित की खास रूचि
नई दिल्ली:

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित  (Sheila Dikshit) का बीते शनिवार को निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शीला दीक्षित  (Sheila Dikshit) काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और बीते दिन उन्होंने एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में आखिरी सांसें लीं. राजनीति में सक्रिय रहने वाली शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को संगीत और फिल्मों में भी खूब रूचि थी. शुरुआत से ही शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को पश्चिमी संगीत का बहुत शौक था. कई बार तो वह रेडियो पर अपने पसंदीदा गानों के प्रसारण होने का भी इंतेजार करती थीं. इसके अलावा उन्हें फिल्में देखना भी इतना ज्यादा पसंद था कि राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने शाहरुख खान की एक फिल्म को करीब 20 बार देखा था. 

बॉलीवुड एक्टर ने हाथ में अंडा लेकर तोड़ी ईंट, नहीं फूटा अंडा लेकिन चूर-चूर हुई ईंट: देखें दमदार Video

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) ने अपनी जिंदगी में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को करीब 20 बार देखा था. इन सब बातों का उल्लेख उन्होंने पिछली साल प्रकाशित हुई अपनी आत्मकथा 'सिटीजन दिल्ली: माई टाइम्स, माइ लाइफ' में किया था. अपनी जिंदगी और रूचियों के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा था, 'कोई टेलीविजन नहीं था और रेडियो भी कुछ ही घंटों के लिए मिल पाता था. ऐसे में जीवन स्कूल किताबों को पढ़ने, कभी-कभार फिल्में देखने और गाने सुनने के इर्द-गिर्द ही घूमता था.' शीला दीक्षित की आत्मकथा के मुताबिक उन्हें लेविस कैरोल की एलिस वंडरलैंड, थ्रू द लुकिंग ग्लास और शर्लोक होम्स की सीरीज काफी पसंद थी. 

एजाज खान की बढ़ी मुश्किलें, आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पहुंचे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

बता दें कि शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का जन्म 31 मार्च, 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ. शीला दीक्षित ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की. उनका विवाह उन्नाव (यूपी) के आईएएस अधिकारी स्वर्गीय विनोद दीक्षित से हुआ था. विनोद कांग्रेस के बड़े नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय उमाशंकर दीक्षित के बेटे थे. शीलाजी एक बेटे और एक बेटी की मां थी. उनके बेटे संदीप दीक्षित भी दिल्ली के सांसद रह चुके हैं. दरअसल, मिरांडा हाउस में पढ़ाई के दौरान ही उनकी राजनीति में रुचि बनी थी.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sheila Dikshit, Dilwale Dulhaniya Le Jayenge, Shiela Dikshit Interest, Citizen Delhi: My Times, My Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com