(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- गौतमबुद्ध नगर जनपद के दादरी थाना क्षेत्र की घटना.
- बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.
- बदमाशों के पास से महिला का लूटा हुआ बैग बरामद कर लिया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर):
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के दादरी थाना क्षेत्र में महिला को लूट कर भाग रहे दो लुटेरों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों के पास से पुलिस ने महिला से लूटा गया बैग भी बरामद कर लिया है. दादरी के एसएचओ रामसेन सिंह ने बुधवार को बताया, 'मंगलवार रात कस्बे में खरीदारी करने गई ज्योति से दो बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू की और लूट कर भाग रहे दोनों बदमाशों काले व परवेज को रंगे हाथों पकड़ लिया. दोनों बदमाश कटेहड़ा गांव के रहने वाले हैं.'
यह भी पढ़ें : योगी सरकार ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में घर ख़रीददारों को धोखा दिया?
एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से महिला का लूटा हुआ बैग बरामद कर लिया गया है. बैग में 1,200 रुपए नकद व अन्य कीमती सामान था. थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.
VIDEO : मां-बहन की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं