एनसीआर क्षेत्र नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के छोलस गांव में 30 वर्षीय युवक की अज्ञात बदमाशों ने रविवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा उसके शव को गांव के ही तालाब में फेंक दिया. मृतक इसी गांव का रहने वाला था और चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी.
मारपीट के विरोध में हड़ताल पर बैठे LNJP अस्पताल के डॉक्टर, ठप्प पड़ी मेडिकल सेवाएं
पुलिस उपाधीक्षक दादरी अवनीश कुमार ने बताया, ‘‘थाना जारचा क्षेत्र के छोलस गांव में रहने वाले ज्ञानी (30 वर्ष) की चार दिन पहले शादी हुई थी. युवक का शव रविवार सुबह उसके घर के पास स्थित तालाब में मिला.''
सीओ ने बताया, ‘‘प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है.'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा.
(इनपुट भाषा से)
Video: दिल्ली में गार्ड की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक में लूट की कोशिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं