विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2018

ग्रेटर नोएडा में दो इमारतें ढहीं; दो की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी में एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत दूसरे 4 मंजिला इमारत पर गिर गई. ग्रेटर नोएडा के इस 4 मंजिला इमारत में 18 परिवार के रहने की बात सामने आई है.

ग्रेटर नोएडा में दो इमारतें ढहीं; दो की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Greater Noida : NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है. राहत और बचाव कार्य जारी है.
नोएडा: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी में एक 6 मंजिला निर्माणाधीन इमारत दूसरी 4 मंजिला इमारत पर गिर गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम ने इसकी पुष्टि की है. मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल है. यह घटना रात साढ़े आठ बजे हुई. इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

बताया जा रहा है 4 मंजिला इमारत में कुल 18 परिवार रह रहे थे, जिनमें 30 से 32 लोगों के होने की बात कही जा रही है. NDRF की दो टीम मौके पर पहुंच गई है. मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा है.

मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने और बचाव कार्य के लिए कई थानों की फोर्स की तैनाती की गई है. जिले के आला अफसर भी मौके पर मौजूद हैं. बिल्डर के ख़िलाफ़ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है. ADM विनीत कुमार ने कहा कि बिल्डर ने सारी अनुमतियां पूरी की थी या नहीं, ये पता करने के लिए रेवेन्यू टीम को लगा दिया गया है. यह कहना मुश्किल है कि ढही इमारत में कितने लोग थे. बचाव कार्य खत्म होने में 24 घंटे से ज़्यादा का वक़्त लग सकता है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं.  गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. 
 
घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी. मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इमारत में करीब दर्जनभर लोग रह रहे थे. दमकल विभाग की गाड़ियां मलबा हटाने का कार्य कर रही है. बताया जा रहा है कि एक बिल्डिंग में लोग रह रहे थे, जबकि दूसरा निर्माणाधीन था. घटनास्थल के पास लोगों में काफी गुस्सा भी था कि घटना 8 :30 बजे के आसपास हुई और वहां मदद पहुंचने में काफी समय लग गया.

   
गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया. महेश शर्मा ने कहा कि 12 एंम्बुलेंस यहां पहुंच गए हैं. आस पास के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है. एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. इसके अलावा डॉग स्कवॉयड को भी बुलाया गया है.

 
geu9sv1g
बताया जा रहा है कि चार मंजिला इमारत में 18 परिवार रहते थे.

बताया जा रहा है कि मलबे में काफी लोग दबे हुए हैं. इसमें कई लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि अभी तक प्रशासन ने किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है.
 
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए ज़िला प्रशासन को तत्काल NDRF की सहायता से लेकर हर संभव मदद मुहैया कराने व घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं.
 
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर कहा कि घटना के लिए जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. केशव मौर्य ने ट्वीट किया, ' हादसे के बाद मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम राहत एवं बचाव कार्य हेतु पूरे संसाधन के साथ मुस्तैद है. चिकित्सा विभाग को भी अलर्ट जारी किया गया है. घटना के लिए जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
   
गौतम बुद्ध नगर के एडीएम कुमार विनित ने बताया कि इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. हमारा मुख्य मकसद अभी यहां लोगों की जिंदगी बचाना है. एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है.
 
गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने कहा है कि 'स्थानीय लोगों ने हमें बताया है कि ढही इमारत दो साल पहले बनाई गई थी और इसमें कई फ्लैट खाली थे. इस मामले में जांच की जाएगी.'

ढही इमारत के मलबे से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. इनमें एक महिला और एक पुरुष है.
 
VIDEO: ग्रेटर नोएडा में दो इमारतें गिरीं, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Six-storey Building Collapse, Greater Noida, Buildings Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com