विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2017

इंडिया गेट के आसपास के इलाके सील, गणतंत्र दिवस पर पुख्ता सुरक्षा

इंडिया गेट के आसपास के इलाके सील, गणतंत्र दिवस पर पुख्ता सुरक्षा
गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं.
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के चलते पूरी दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. इंडिया गेट के आसपास के इलाके बुधवार को दोपहर से ही सील कर दिए गए हैं. बुधवार को इंडिया गेट के आसपास के सभी दफ्तरों में आधे दिन के काम के बाद छुट्टी कर दी गई ताकि सुरक्षा एजेंसियां दफ्तरों की तलाशी ले सकें.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने कहा कि "बैरिकेटिंग करके सघन चेकिंग हो रही है. स्पेशल फोर्स बुलाई गई है और 26 जनवरी को दिल्ली की सभी बॉर्डर सील कर दी जाएंगी."

गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी को सुबह 9:50 बजे राजपथ से शुरू होगी और तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले तक जाएगी. गणतंत्र दिवस के चलते यतायात को प्रतिबंधित किया गया है.

परेड खत्म होने तक  विजय चौक से इंडिया गेट की सड़क बुधवार को ही बंद कर दी गई. बुधवार रात 11 बजे से बंद किए जाने वाले रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड, तिलक मार्ग परेड खत्म होने के बाद ही खुलेंगे. गुरुवार रात दो बजे से इंडिया गेट सर्किल भी परेड खत्म होने तक  बंद रहेगा.

पटेल चौक और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे. इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में संयुक्त अरब अमीरात का भी सैन्य दस्ता भाग ले रहा है. परेड देखने जाने वाले कैमरा, मोबाइल, लैपटॉप, बैग आदि नहीं ले जा सकेंगे. इस तरह के सामान पर रोक लगाई गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गणतंत्र दिवस, सुरक्षा इंतजाम, इंडिया गेट, गणतंत्र दिवस परेड, Republic Day, Delhi, Foolproof Security, India Gate, Republic Day Parade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com