सत्येंद्र जैन की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
- अरविंद केजरीवाल के ट्वीट कर दी जानकारी
- तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया
- सत्येंद्र जैन को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर भूख हड़ताल कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. गौरतलब है कि पिछले सात दिनों से आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपने मंत्रिमंडल सहयोगी सत्येंद्र जैन और गोपाल राय के साथ धरना दे रहे हैं. इसमें से सत्येंद्र जैन और गोपाल राय भूख हड़ताल पर हैं.
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने IAS अधिकारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा, की यह अपील...
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी ट्वीट कर उपराज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधा. संजय सिंह ने ट्वीट किया, 'सत्येंद्र जैन जी की तबीयत खराब होने की वजह से उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है, लेकिन केंद्र की सत्ता में बैठे मोदी जी और LG को कोई संवेदना नहीं है. आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली BJP प्रमुख मनोज तिवारी ने बताई अरविंद केजरीवाल के धरने पर बैठने की असली वजह...
बीते दिनों खबर आई थी कि भूख हड़ताल के चौथे दिन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का वजन 1 किलो 200 ग्राम तक बढ़ गया है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का दोपहर में चेकअप करने वाले डॉक्टरों ने नाम नहीं बताने के शर्त पर इस बात की पुष्टि की थी. इस खबर के आते ही आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन पर तंज कसा था और ट्वीट कर कहा था कि ये लोग भूख हड़ताल में भी घोटाला कर रहे हैं. बता दें कि डॉक्टरों की एक टीम भूख हड़ताल पर बैठे सत्येंद्र जैन और गोपाल राय का चेकअप करती है.
यह भी पढ़ें: 'आप' के मार्च को मिला विपक्ष का साथ, बीजेपी के 'शत्रु' ने भी दी नौकरशाहों को नसीहत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के मामले में शनिवार को उस समय नया मोड़ आ गया था. जब चार राज्यों के मुख्यमंत्री उनके समर्थन में आए थे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केरल के सीएम पिनरई विजयन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया था. उन्होंने शनिवार शाम एलजी अनिल बैजल से केजरीवाल से मिलने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्होंने अनुमति देने से इंकार कर दिया था.
VIDEO: केंद्र और AAP सरकार के बीच रस्साकशी
बता दें कि केजरीवाल और उनकी टीम आईएस अफसरों की हड़ताल खत्म कराने और दिल्ली में डोर टू डोर राशन पहुंचाने की मांग को लेकर एलजी हाउस में बीते सात दिनों से धरना दे रहे हैं.

Satyender Jain shifted to hospital due to his deteriorating health
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 17, 2018
सतेन्द्र जैन जी की तबियत ख़राब होने की वजह से उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है लेकिन केंद्र की सत्ता में बैठे मोदी जी और LG को कोई संवेदना नही
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 17, 2018
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी ट्वीट कर उपराज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधा. संजय सिंह ने ट्वीट किया, 'सत्येंद्र जैन जी की तबीयत खराब होने की वजह से उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है, लेकिन केंद्र की सत्ता में बैठे मोदी जी और LG को कोई संवेदना नहीं है. आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Health Minister @SatyendarJain shifted to Lok Nayak Hospital due to his deteriorating health condition. pic.twitter.com/YKaK2TkDxZ
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) June 17, 2018
यह भी पढ़ें: दिल्ली BJP प्रमुख मनोज तिवारी ने बताई अरविंद केजरीवाल के धरने पर बैठने की असली वजह...
बीते दिनों खबर आई थी कि भूख हड़ताल के चौथे दिन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का वजन 1 किलो 200 ग्राम तक बढ़ गया है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का दोपहर में चेकअप करने वाले डॉक्टरों ने नाम नहीं बताने के शर्त पर इस बात की पुष्टि की थी. इस खबर के आते ही आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन पर तंज कसा था और ट्वीट कर कहा था कि ये लोग भूख हड़ताल में भी घोटाला कर रहे हैं. बता दें कि डॉक्टरों की एक टीम भूख हड़ताल पर बैठे सत्येंद्र जैन और गोपाल राय का चेकअप करती है.
यह भी पढ़ें: 'आप' के मार्च को मिला विपक्ष का साथ, बीजेपी के 'शत्रु' ने भी दी नौकरशाहों को नसीहत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के मामले में शनिवार को उस समय नया मोड़ आ गया था. जब चार राज्यों के मुख्यमंत्री उनके समर्थन में आए थे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केरल के सीएम पिनरई विजयन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया था. उन्होंने शनिवार शाम एलजी अनिल बैजल से केजरीवाल से मिलने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्होंने अनुमति देने से इंकार कर दिया था.
VIDEO: केंद्र और AAP सरकार के बीच रस्साकशी
बता दें कि केजरीवाल और उनकी टीम आईएस अफसरों की हड़ताल खत्म कराने और दिल्ली में डोर टू डोर राशन पहुंचाने की मांग को लेकर एलजी हाउस में बीते सात दिनों से धरना दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं