विज्ञापन

सत्य निकेतन में हादसे के बाद चलने लगे हथौड़े, ताबड़तोड़ एक्शन का वीडियो

सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने के बाद MCD का एक्शन शुरू हो गया है. बगल की कमजोर इमारत पर हथौड़े के जरिए कार्रवाई हो रही है.

सत्य निकेतन हादसे के बाद इलाके में कमजोर इमारतों पर कार्रवाई. (Photo: NDTV)
  • दिल्ली के सत्य निकेतन में कमजोर इमारतों पर कार्रवाई शुरू.
  • कार्रवाई के बीच इलाके में भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी है.
  • हादसे वाली जगह के पास मौजूद एक कमजोर इमारत पूरी तरह से ईंट से बनी है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी हॉस्टल की इमारत ढहने के बाद एमसीडी एक्शन मोड में आ गई है. हादसे का शिकार हुई बिल्डिंग के आस-पास की जर्जर और कमजोर इमारतों पर कार्रवाई हो रही है. कुछ इमारतों पर हथौड़ा चलना भी शुरू हो गया है. MCD कमिश्नर के मुताबिक, बगल वाली कमजोर इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 1-2 दिन में उसे नियंत्रित तरीके से ध्वस्त कर दिया जाएगा. 

हादसे वाली जगह के पीछे वाली इमारत की नींव बेहद कमजोर है. पूरी इमारत ईंटों से बनी है, इसमें पिलर नहीं हैं. 

प्रशासन की कोशिश है कि इलाके के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. सत्य निकेतन में कार्रवाई के बीच भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है. तीन तरफ से बैरिकेडिंग के जरिए रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें: पैनकेक कोलैप्स...एनिमेशन के जरिए समझिए दिल्ली के सत्य निकेतन में कैसे गिरी 5 मंजिला इमारत

अब तक 5 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में एक पेइंग गेस्ट (PG) चलाने वाले को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महेश गुप्ता ने पुलिस रिमांड के दौरान जांच करने वालों को बताया कि उसने अगस्त 2025 में यह बिल्डिंग दो बिजनेस पार्टनर, शुभम त्यागी और सुधांशु को किराए पर दी थी.

आरोप है कि ये दोनों इस प्रॉपर्टी को Hostel Daze नाम से PG के तौर पर चलाते थे. पुलिस ने सुधांशु को अरेस्ट कर लिया है, जबकि शुभम त्यागी अभी भी फरार है.

महेश ने पुलिस को बताया कि PG चलाने वाले ये दोनों उसे हर महीने 1.05 लाख रुपये किराया देते थे.

सुधांशु की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें 81 साल के हरिराम गुप्ता (बिल्डिंग के मालिक), उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता, उनका बेटा महेश गुप्ता, लेबर कॉन्ट्रैक्टर सानोज और PG चलाने वाला सुधांशु शामिल हैं. शुभम त्यागी अभी भी फरार है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में 3 लोगों की मौत, कई अब भी मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satya Niketan Building Case, MCD, Satya Niketan Delhi, Delhi Government, Satya Niketan Ground Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com