(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर गुरुवार से स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों का उद्घाटन किया गया. रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. एक विज्ञप्ति के मुताबिक, महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान बेहतर स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए चलाए जा रहे अभियानों में अपना योगदान देते हुए रेलवे ने हाल ही में पर्यावरण के अनुकूल और सस्ते सैनिटरी पैड लांच करने की पहल को शुरू किया है. रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन, नई दिल्ली की विशेष उत्पादन इकाई ‘दस्तक’ ने इन पैडों का उत्पादन किया है.
यह भी पढ़ें : गैरहाजिर रहने वाले रेल कर्मचारियों की शामत, 13 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
उत्तरी रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अनीता चौबे ने गुरुवार को इन दोनों स्टेशनों पर वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया. ये मशीनें नई दिल्ली और भोपाल रेलवे स्टेशनों और देशभर में कुछ अन्य रेलवे कार्यालयों पर पहले ही लगाई जा चुकी हैं. रेलवे ने पहले चरण में 200 स्टेशनों पर इन मशीनों को लगाने का लक्ष्य रखा है.
VIDEO : जल्द ही आधार आधारित ऑनलाइन टिकट बुकिंग की शुरुआत कर सकता रेलवे
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं