विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2017

रामजस कॉलेज विवाद : फिर हुई छात्रों में मारपीट, एबीवीपी के दो कार्यकर्ता छात्र गिरफ्तार

रामजस कॉलेज विवाद : फिर हुई छात्रों में मारपीट, एबीवीपी के दो कार्यकर्ता छात्र गिरफ्तार
रामजस कॉलेज में हुए विवाद का फाइल फोटो.
नई दिल्ली: रामजस कॉलेज में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को वामपंथी छात्रों और एबीवीपी के छात्रों के बीच फिर मारपीट हुई. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है. इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है.

इस मामले में आइसा से जुड़े छात्र उत्कर्ष कुमार, राज सिंह और अमन कुमार ने मौरिस नगर थाने में शिकायत देकर कहा कि मंगलवार को जब वे डीयू में विरोध प्रदर्शन के बाद शाम करीब सवा पांच बजे आर्ट फैकल्टी से वापस लौट रहे थे तभी एबीवीपी से जुड़े कुछ छात्र उनका पीछा करने लगे. जैसे ही वे खालसा कॉलेज के पास पहुंचे, एवीबीपी के करीब 7-8 छात्रों ने उन्हें घेर लिया. शिकायत के मुताबिक उनका गला घोंटने की कोशिश की गई, बेल्ट से मारा गया और गलीगलौज की गई.

पुलिस ने किसी तरह दोनों गुटों के छात्रों को छुड़ाया और एबीवीपी के कार्यकर्ता छात्र प्रशांत मिश्रा और विनायक शर्मा को मौके से ही पकड़ा लिया. पुलिस ने वामपंथी छात्रों की शिकायत पर आईपीसी धारा 323,341 के तहत मामला दर्ज कर प्रशांत और विनायक को गिरफ्तार किया है.

इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे पुलिस सबूत के तौर पर देख रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, Delhi, रामजस कॉलेज, Ramjas College, विवाद, Controversy, एबीवीपी, ABVP, दो छात्र गिरफ्तार, Two Student Arrested, आइसा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com