राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- 14 से 16 दिसंबर के बीच पार्टी अध्यक्ष का प्रमाणपत्र दिया जा सकता है.
- अमेठी के 47 वर्षीय सांसद पार्टी के इस शीर्ष पद के लिए इकलौते उम्मीदवार.
- वह करीब पांच साल से कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंचाने की सभी तैयारियों के बीच उम्मीद है कि अगले सप्ताह उन्हें उनकी मां और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से उनकी नियुक्ति का प्रमाण पत्र जारी करने की घोषणा कर दी जाएगी. हालांकि अभी इसकी तारीख निश्चित नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस के सूत्रों ने संकेत दिये हैं कि राहुल को 14 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच पार्टी अध्यक्ष का प्रमाणपत्र दिया जा सकता है.
अमेठी के 47 वर्षीय सांसद पार्टी के इस शीर्ष पद के लिए इकलौते उम्मीदवार हैं. वह करीब पांच साल से कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं.
यह भी पढ़ें : रविशंकर प्रसाद बोले, राहुल की रजामंदी से मणिशंकर अय्यर ने किया पीएम मोदी का 'अपमान'
पार्टी के सभी पदाधिकारियों के समर्थन के बीच उन्होंने तीन दिन पहले कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिये नामांकन दाखिल किया था. एक सूत्र ने कहा, ‘कांग्रेस मुख्यालय में अगले सप्ताह एक बड़ी घटना होगी. इसमें सोनियाजी के आने की उम्मीद है. इसके अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, विभिन्न राज्यों से कांग्रेस संसदीय कमेटी के नेताओं के भी वहां उपस्थित रहने की उम्मीद है.’
VIDEO : मणिशंकर अय्यर के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को कहा 'नीच'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं