विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2024

दिल्ली विश्वविद्यालय में जबरदस्त हंगामा, पुलिस और लॉ के छात्रों के बीच झड़प

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने फैकल्टी का गेट बंद कर दिया और डीन को बाहर जाने से रोक दिया. हालात बिगड़ने पर डीन और प्रॉक्टर ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी. पुलिस बल को लॉ फैकल्टी के बाहर तैनात किया गया है.

दिल्ली विश्वविद्यालय में जबरदस्त हंगामा, पुलिस और लॉ के छात्रों के बीच झड़प
नई दिल्ली:

दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी के छात्र परीक्षा की तारीख 10 जनवरी तक आगे बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि इतने इतने कम समय में परीक्षा की तैयारी संभव नहीं है. छात्रों ने डीन के प्रस्ताव को खारिज कर रात के वक्त प्रदर्शन शुरू कर दिया. हालांकि, डीन का कहना है कि कमेटी बना कर इस मसले को निपटाया जाएगा.

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने फैकल्टी का गेट बंद कर दिया और डीन को बाहर जाने से रोक दिया. हालात बिगड़ने पर डीन और प्रॉक्टर ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी. पुलिस बल को लॉ फैकल्टी के बाहर तैनात किया गया है.

पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने गेट खुलवाने की कोशिश की, जिसके दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने बल प्रयोग किया, जबकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है. छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और प्रदर्शन जारी है. पुलिस का कहना है कि उन्होंने केवल गेट खुलवाने की कोशिश की और लाठीचार्ज नहीं किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University, Demonstration In Delhi University, Demonstration Of Law Students, Demonstration In DU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com