नई दिल्ली:
दिल्ली के तुगलक रोड में एक पोर्श कार ने एक टोयोटा अलिटिस कार तो टक्कर मार दी. मामला 5 अगस्त का है जब इंजीनियरिंग का छात्र अभिताभ कुमार तुलसिया अपने दोस्तों के साथ पंडारा रोड पर डिनर करने के बाद पृथ्वीराज रोड की रेड लाइट पर मुड़ रहा था. अभिताभ के मुताबिक तभी एक पोर्श कार ने बाएं तरफ से उसकी कार को टक्कर मारी और आगे निकल गयी. इस हादसे में अभिताभ और उसके दोस्तों को हल्की चोटें आयीं ,हालांकि उन्होंने मेडिकल जांच नहीं कराई. बाद में पुलिस ने पोर्श कार को इंडिया गेट के पास बरामद कर ली.
यह भी पढ़ें : दिल्ली टू वाराणसी जाने वाली महामना एक्सप्रेस के जनरल बोगी में यात्रा करना होगा महंगा
लेकिन कार चला रहा शख्स मौके से भाग गया था. जांच में पता चला कि कार गुड़गांव की कृष्णा बिल्डटेक कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है,ये कंपनी बीजेपी एमएलए अवतार सिंह भड़ाना के बेटे अर्जुन भड़ाना की है. पुलिस ने लापरवाही से कार चलाने का मामला दर्ज कर लिया है.
Video :दस्ते में शामिल हुईं 24 'पराक्रम वैन'