विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2019

बिना हेलमेट रॉन्ग साइड से गाड़ी चला रहा था पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी ने दी नसीहत तो कर दी पिटाई

उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना सेक्टर 20 इलाके में गुरुवार रात एक मीडिया कर्मी और उसके दोस्त को एक पुलिस कर्मी को नसीहत देना भारी पड़ गया.

बिना हेलमेट रॉन्ग साइड से गाड़ी चला रहा था पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी ने दी नसीहत तो कर दी पिटाई
पुलिसकर्मी ने कर दी मीडियाकर्मी की पिटाई
उत्तर प्रदेश:

उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना सेक्टर 20 इलाके में गुरुवार रात एक मीडिया कर्मी और उसके दोस्त को एक पुलिस कर्मी को नसीहत देना भारी पड़ गया. घटना गुलाटी रेस्टोरेंट सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के नीचे की है, जब कथित रूप से एक पुलिस कर्मी शराब के नशे में बिना हेलमेट के मोटर साइकिल पर गलत साइड से आ रहा था और मीडिया कर्मी से टकराते हुए बाल-बाल बचा.

NCP प्रमुख शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निधाना, कहा - कुछ बोलने से पहले आपको...

इसके बाद मीडियाकर्मी राहुल काद्यान ने पुलिसकर्मी को बोला कि आप बिना हेलमेट और गाड़ी भी गलत साइड चला रहे हों. आपकी शिकायत पुलिस कप्तान से की जाएगी. इस पर पुलिसकर्मी को गुस्सा आया और उसने अपने अन्य साथियों को बुलाकर मीडियाकर्मी और उसके दोस्त को जमकर पीटा. पहले सेक्टर 18 की पुलिस चौकी और फिर थाने में ले जाकर मारा पीटा, लेकिन गौतमबुद्धनगर थाने के पुलिस का दावा है कि राहुल काद्यान शराब के नशे में थे और पार्टी से लौटे वक़्त उनका कुछ लोगों से झगड़ा हुआ, उन लोगों ने राहुल को पीटा.

हाउडी मोदी में पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के बाद इमरान खान से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

कथित जानकारी के अनुसार मार-पीट के बाद पीड़ितों को गंभीर चोटें आई है, मीडियाकर्मी को सुबह थाने से छोड़ा है उसका दोस्त अभी भी एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है. पुलिस ने भी इस मामले में जांच की और इसे लेकर एक रिपोर्ट पेश की, जिसमें गौतमबुद्धनगर थाने द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सभी प्रकरण में की कई जांच व चश्मदीद गवाह के बयान से इस तरह का कोई भी तथ्य प्रकाश में नहीं आया है. जिससे यह प्रमाणित हो कि राहुल काद्यान की शरीर पर आई चोट पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट से आई है. ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल काद्यान के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गई है. हालांकि कांस्टेबल प्रदीप भाटी और नीरज पुंडीर द्वारा राहुल काद्यान के बीच नोंकझोंक और अपशब्द का इस्तेमाल हुआ है, जोकि खेद का विषय है.

Video: चिदंबरम को फिलहाल तिहाड़ जाने से मिली राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida, Policeman, Helmet, Wrong Side
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com