विज्ञापन

नोएडा की सड़कों पर अब जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस, बस करना होगा यह काम

अगर नोएडा की सड़कों पर किसी एंबुलेंस को जाम में फंसा देख आप बेबस महसूस करते हैं, तो अब तस्वीर बदलने वाली है.

नोएडा की सड़कों पर अब जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस, बस करना होगा यह काम
24×7 संचालित 'समर्पित एंबुलेंस ट्रैफिक सुविधा सेल' स्थापित किया गया
NDTV
  • गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ‘ऑपरेशन FAST’ शुरू किया है.
  • ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में 24×7 एंबुलेंस ट्रैफिक सुविधा सेल स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.
  • एंबुलेंस को बिना ट्रैफिक रुकावट के अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर और सिग्नल मैनेजमेंट लागू होगा.

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और तेज बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने ‘ऑपरेशन FAST की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार मरीजों, सड़क हादसों में घायल लोगों और ट्रॉमा पीड़ितों को बिना ट्रैफिक अवरोध के समय पर अस्पताल पहुंचाना है.

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने और 'जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट' के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में 24×7 संचालित 'समर्पित एंबुलेंस ट्रैफिक सुविधा सेल' स्थापित किया गया है. इसके लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 9218981716 जारी किया गया है, जिसे जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों और एंबुलेंस चालकों से जोड़ दिया गया है. एंबुलेंस चालक हेल्पलाइन नंबर के लिए कंट्रोल रूम को जानकारी देंगे. जैसे ही किसी गंभीर मरीज की एंबुलेंस के रूट की जानकारी इस कंट्रोल रूम को मिलेगी, तुरंत आगे के चौराहों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को अलर्ट कर 'रोलिंग ट्रैफिक क्लियरेंस मैकेनिज्म' के जरिए ग्रीन कॉरिडोर और सिग्नल मैनेजमेंट उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम से उद्घोषणा कर आम वाहन चालकों को भी एंबुलेंस को प्राथमिकता से रास्ता देने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

इस व्यवस्था की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि व्यस्त समय के दौरान किए गए ट्रायल रन में चिल्ला बॉर्डर से मैक्स व फोर्टिस अस्पताल तक करीब 12 किलोमीटर की दूरी एंबुलेंस ने महज 10 मिनट में तय कर ली. वहीं करीब 27 किलोमीटर का सफर 22 मिनट में पूरा हुआ. 1 नवंबर से यह व्यवस्था जिले की सड़कों पर पूरी तरह लागू कर दी जाएगी. पुलिस की इस तकनीक आधारित और समन्वित व्यवस्था से अब जिले में कोई भी गंभीर मरीज ट्रैफिक जाम के कारण जिंदगी की जंग नहीं हारेगा. पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जीवन बचाना पहली प्राथमिकता है, और इसके लिए आम जनता का सहयोग सबसे अहम साबित होगा.

ये भी पढ़ें : 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं पैसों से जुड़े ये बड़े नियम, पेंशनर्स से लेकर टैक्सपेयर्स तक होगा सीधा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Traffic Jam, Noida Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com