Coronavirus Vaccination: देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण के बीच मंगलवार को 104 वर्ष के वृद्ध महावीर प्रसाद माहेश्वरी ने सेक्टर-27 स्थित एक अस्पताल में कोविड-19 टीका लगवाया. अस्पताल के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि जनपद में चल रहे टीकाकरण के बीच टीका लगवाने वाले वह अब तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं. उन्होंने बताया कि माहेश्वरी के साथ उनके छह अन्य परिजनों ने टीका लगवाया. इसमें उनके 81 वर्षीय पुत्र और 78 साल की पुत्रवधु भी शामिल है.
माहेश्वरी के पुत्र सुदर्शन दयाल माहेश्वरी ने बताया कि वह कोरोना टीका लगवाने के बाद वह बेहतर महसूस कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बीच, एक अन्य घटना में नोएडा के सेक्टर-39 स्थित कोविड-19 अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड व हाउसकीपिंग कर्मियों ने पिछले 5 माह से वेतन न मिलने तथा काम से निकाले जाने के विरोध में आज प्रदर्शन कर नारेबाजी की.
गार्ड व कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें पिछले 5 माह से वेतन नहीं मिला है और अब कंपनी उन्हें काम पर आने से मना कर रही है ऐसे में उनके सामने भरण पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं