विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2018

नीतीश कटारा के भाई अजय ने डीपी यादव पर लगाया धमकाने का आरोप 

नीतीश कटारा हत्याकांड में आरोपी विकास यादव और विशाल यादव को दिल्ली हाइकोर्ट कोर्ट ने उम्र कैद की सज़ा सुनाई है.

नीतीश कटारा के भाई अजय ने डीपी यादव पर लगाया धमकाने का आरोप 
7 फरवरी 2002 को नीतीश कटारा की हत्या कर दी गई थी. (फाइल फोटो)
  • विकास-विशाल की बेल का विरोध न करने की धमकी
  • 5 करोड़ रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप
  • नीतीश कटारा केस में सज़ा काट रहे हैं विकास-विशाल यादव
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह अजय कटारा ने बाहुबली नेता डीपी यादव और उसके साथियों पर 5 करोड़ रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दिल्ली के वसंतकुंज साउथ थाने में दर्ज कराया है. नीतीश कटारा हत्याकांड में आरोपी विकास यादव और विशाल यादव को दिल्ली हाइकोर्ट कोर्ट ने उम्र कैद की सज़ा सुनाई है. 17 फरवरी 2002 को नीतीश कटारा की हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें : 2002 का नीतीश कटारा हत्याकांड : दोषी विकास यादव की 25 साल की सजा बरकरार रहेगी

7 अप्रैल को दर्ज हुई FIR में कटारा का आरोप है कि उन्हें नीतीश कटारा केस में सज़ा काट रहे विकास यादव और विशाल यादव की पैरोल और ज़मानत का विरोध नहीं करने के लिए धमकी दी गई है. कटारा का कहना है कि ये लोग पहले भी 8 बार उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं. 

VIDEO : नीतीश कटारा हत्‍याकांड- बेटे के लिए इंसाफ़ की जंग लड़ती मां की कहानी


मामला दिल्ली के वंसतकुंज साउथ थाने में दर्ज कराया है. अजय कटारा का कहना है की ये लोग पहले भी 8 बार उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com