विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2017

दिल्ली : मध्यप्रदेश में पाक के लिए जासूसी करने के मामले में एक और गिरफ्तार

दिल्ली : मध्यप्रदेश में पाक के लिए जासूसी करने के मामले में एक और गिरफ्तार
पाक के खुफिया जानकारियां देने के मामले में दिल्ली में एक वृद्ध को गिरफ्तार किया गया है.
नई दिल्ली: खुफिया जानकारियां पाकिस्तान को भेजने के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रदेश में जासूसी के एक मामले में दिल्ली में एक 62 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. प्रदेश के महत्वपूर्ण संस्थानों और सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में सूचनाएं पाकिस्तान को देने के मामले में मध्य प्रदेश में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते ने संयुक्त अभियान चलाकर जामा मस्जिद क्षेत्र के उर्दू बाजार स्थित बसीर गेस्ट हाउस से अब्दुल जब्बार नामक एक व्यक्ति को कल शाम गिरफ्तार किया.

मध्य प्रदेश एटीएस ने पिछले वर्ष नवंबर में जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित आरएस पुरा सेक्टर से सतविंदर सिंह और दादू को गिरफ्तार करने के बाद इस सिलसिले में नौ फरवरी को 11 लोगों को गिरफ्तार किया था. इन पर मध्य प्रदेश के सामरिक महत्व के प्रतिष्ठानों से जुड़ी खुफिया जानकारी सीमापार भेजने के आरोप हैं. इनमें से दो आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे लोग सेना और सुरक्षाबलों की तैनाती से जुड़ी जानकारियां इकट्ठी कर पाकिस्तान भेजते थे.
(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, जासूसी, मध्य प्रदेश, पाक के लिए जासूसी, एक गिरफ्तार, मध्य प्रदेश एटीएस, Delhi, MP ATS, Spying, Spying For Pakistan, One Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com