विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2024

पेट्रोल विक्रेताओं के विरोध के बीच दिल्ली में करीब 600 पीयूसी केंद्र बंद

दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण प्रमाणपत्र शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि के बाद दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) द्वारा प्रदूषण नियंत्रण केंद्रों (पीयूसीसी) को बंद करने का आह्वान किया है.

पेट्रोल विक्रेताओं के विरोध के बीच दिल्ली में करीब 600 पीयूसी केंद्र बंद

पेट्रोल विक्रेताओं और पंप मालिकों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर राष्ट्रीय राजधानी में 400 पेट्रोल पंप के लगभग 600 प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) केंद्र सोमवार से बंद हैं. दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण प्रमाणपत्र शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि के बाद दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) द्वारा प्रदूषण नियंत्रण केंद्रों (पीयूसीसी) को बंद करने का आह्वान किया गया है.

डीपीडीए के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि पीयूसीसी केंद्रों को चलाना अव्यवहारिक हो गया है इसलिए एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा, 'दिल्ली में 400 पेट्रोल पंप हैं और सभी के पास पेट्रोल पीयूसीसी केंद्र हैं. उनमें से कुछ के पास डीजल पीयूसीसी केंद्र भी हैं, जिससे पीयूसी केंद्रों की संख्या करीब 600 हो जाती है.'

केजरीवाल सरकार ने बृहस्पतिवार को करीब 13 साल के अंतराल के बाद पेट्रोल, सीएनजी और डीजल वाहनों के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र शुल्क बढ़ा दिया। यह बढ़ोतरी 20 रुपये से 40 रुपये के बीच है. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा अधिसूचित होते ही नई दरें प्रभावी हो जाएंगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Pollution, PUC, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com