प्रतीकात्मक इमेज
- दिल्ली की इमारत में आग लगने से मां-बेटी की मौत
- ढाई माह के बच्चे सहित दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
- पीड़ित गोदाम के ऊपर की मंजिलों पर रहते थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली की एक इमारत में मंगलवार को आग लगने के बाद दम घुटने से एक महिला और उसकी 15 साल की बेटी की मौत हो गई. दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही ढाई माह के बच्चे सहित दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
डीएफएस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें सुबह लगभग सात बजे पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार में एक चार मंजिला इमारत के भूतल में गद्दे के गोदाम में आग लगनी की सूचना मिली. पीड़ित गोदाम के ऊपर की मंजिलों पर रहते थे.
VIDEO: दिल्ली: तिमारपुर थाने के पास 6 बसों में लगी आग
अधिकारी ने बताया कि घटना का पता चलते ही मौके पर नौ दमकल वाहनों को भेजा गया और सुबह 8.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं