विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

दिल्ली से सटे नोएडा में जिला अस्पताल का नाम बदलने पर तोड़फोड़, बोर्ड पर काला पेंट पोता

बताया जा रहा है कि बीती रात आधा दर्जन असामाजिक तत्व जिला अस्पताल पहुंचे और बाहर लगे बोर्ड का कनेक्शन तोड़ दिया.

दिल्ली से सटे नोएडा में जिला अस्पताल का नाम बदलने पर तोड़फोड़, बोर्ड पर काला पेंट पोता
अस्पताल के बाहर मरीज (प्रतीकात्मक फोटो)
  • यूपी सरकार ने कुछ दिन पहले बदला था नाम
  • नाम बदले जाने से एक समुदाय के लोग थे नाराज़
  • बीती रात कुछ लोगों ने की तोड़फोड़
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जिला अस्पताल का नाम बदलने से नाराज एक खास वर्ग के लोगों ने सेक्टर-30 के जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया था. बताया जा रहा है कि बीती रात आधा दर्जन असामाजिक तत्व जिला अस्पताल पहुंचे और बाहर लगे बोर्ड का कनेक्शन तोड़ दिया और ऊपर चढ़कर बोर्ड पर काला पेंट से पोत दिया. जब अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया, तो वे उन्हें धक्का देकर भाग गए.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. अस्पताल के ईएमओ की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है     

यह भी पढ़ें : नोएडा : बदमाशों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर कार और मोबाइल लूटे

बता दें कि नोएडा के सेक्टर-30 में स्थिति जिला अस्पताल का बीएसपी के शासन काल में का कायाकल्प किया गया था. उसके बाद इसका नाम बदल कर डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल कर दिया गया था.

VIDEO: अखिलेश का योगी पर हमला

लेकिन, एक हफ्ते पहले इसका नाम बदल कर राजकीय संयुक्त जिला अस्पताल कर दिया गया था जिसको लेकर दलित समाज लोग नाराज हो गए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com