विज्ञापन

फूड पाइप में फंसी थी नकली दांतों की प्लेट, डॉक्टरों ने बिना ओपन सर्जरी के बचाई मरीज की जान

सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने लेजर और एंडोस्कोपिक तकनीक से अन्न नली में फंसी डेंचर को बिना ओपन सर्जरी निकाला. मरीज के गले में तेज दर्द पर इमेजिंग से पता चला कि डेंचर फूड पाइप के जंक्शन में फंसा है, जिसे सुरक्षित तरीके से हटाया गया.

फूड पाइप में फंसी थी नकली दांतों की प्लेट, डॉक्टरों ने बिना ओपन सर्जरी के बचाई मरीज की जान
  • सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने फूड पाइप में फंसी डेंचर को एंडोस्कोपिक तकनीक और लेजर से सफलतापूर्वक निकाला
  • मरीज के गले में तेज दर्द और सांस लेने में समस्या के बाद इमेजिंग स्टडी से डेंचर की स्थिति का पता चला
  • पारंपरिक उपकरणों से डेंचर निकालना जोखिम भरा था इसलिए लेजर की मदद से डेंचर को छोटे टुकड़ों में काटा गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बहुत ही मुश्किल सर्जरी को करने में सफतला हासिल पाई है. यहां के डॉक्‍टरों ने फूड पाइप (अन्न नली) में फंसी डेंचर (नकली दांतों की प्लेट) को अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक और लेजर की मदद से सफतापूर्वक निकाल लिया जिसके बाद मरीज की जान बच गई. आमतौर पर ऐसी कंडीशन में ओपन सर्जरी की जाती है, लेकिन ये काफी मुश्किल और जोखिम से भरी होती है. 

इमेजिंग स्टडी से मिली सटीक जानकारी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज के गले में तेज दर्द और सांस लेने में समस्या थी. इसको देखते हुए उसकी जांच की गई तो इमेजिंग स्टडी से पता चला कि डेंचर, फूड पाइप और सांस की नली के जंक्शन के ठीक नीचे क्रिकोफैरिंक्स नामक हिस्से में फंस गई है. इसके बाद चिकित्सकों ने उसकी सर्जरी की योजना बनाई. हालांकि, ये सर्जरी काफी मुश्किल थी, लेकिन मरीज की जान बचाने के लिए डॉक्‍टर्स को ये मुश्किल फैसला लेना पड़ा. 

पारंपरिक उपकरणों से नहीं मिली सफलता

सर गंगा राम अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैनक्रियाटोबिलियरी साइंसेज (ILGPS) चेयरमैन प्रो. अनिल अरोड़ा ने बताया कि यह हमारे सामने आए सबसे कठिन विदेशी वस्तुओं के मामलों में से एक था. सामान्य तरीकों जैसे फॉरेन बॉडी फोर्सेप्स या पॉलीपेक्टॉमी स्नेयर से इसे निकालने में अन्न नली को गंभीर चोट लगने का खतरा था. ऐसे में एंडोस्कोपिक गाइडेंस के तहत उन्नत लेजर बीम का उपयोग किया गया और फंसी हुई डेंचर को अन्न नली के अंदर ही सावधानीपूर्वक छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया, जिससे उसे अन्न नली की दीवार से अलग किया जा सके. इसके बाद ऊपरी अन्न नली में एक प्रोटेक्टिव ओवरट्यूब डाली गई, जिससे डेंचर के टूटे हुए तेज टुकड़ों से आसपास के ऊतकों को सुरक्षित रखा जा सके और हर टुकड़े को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला जा सके.

ये भी पढ़ें :- कटे हुए पैर के अंगूठे से बनाया हाथ का अंगूठा... दिल्ली में डॉक्टरों ने दी एक्सीडेंट में घायल शख्स को नई जिंदगी

बिना ओपन सर्जरी के हुआ इलाज

सर गंगा राम अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कंसल्टेंट डॉ. श्रीहरी अनिखिंडी ने कहा, "लेजर की मदद से हम डेंचर को छोटे-छोटे टुकड़ों में सुरक्षित रूप से काट पाए. ओवरट्यूब ने अन्न नली को तेज किनारों से सुरक्षित रखा, जिससे बिना ओपन सर्जरी किए इस फॉरेन बॉडी को निकालना संभव हो सका." उन्होंने ने कहा कि ओपन सर्जरी में काफी कठिनाई और खतरा होता है.

ये भी पढ़ें :- कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, सर गंगा राम हॉस्पिटल से हुईं डिस्‍चार्ज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com