दिल्ली के सीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश.
- सीएम आवास पर गए थे चीफ सेक्रेटरी
- आवास पर दो विधायकों ने कथित तौर पर की बदसलूकी
- एफआईआर दर्ज कराने की मांग.
नई दिल्ली:
दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर बदसलूकी का आरोप लगा है. यह आरोप फिजिकली असॉल्ट का है. बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार देर रात की है. कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने केजरीवाल के इशारे पर की चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से बदतमीजी और धक्का मुक्की की है.
पढ़ें : जानिये सीएम केजरीवाल क्या बोले, जब DU की एक छात्रा ने कहा- हैप्पी वैलेंटाइन डे
इस मामले को लेकर चीफ सेक्रेटरी रात में ही एलजी से मिले हैं. अब आईएएस एसोसिएशन इस बदतमीजी के खिलाफ बैठक कर रही है. एसोसिएशन अरविंद केजरीवाल और दो विधायकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग कर रही है.
VIDEO: आप का दावा
कहा जा रहा है कि तीन साल केजरीवाल के ऐड को लेकर हुई खींचतान में सीएस के साथ बदसलूकी की गई है.
उधर, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का खंडन किया है. आप ने ट्विटर के जरिए आरोपों को गलत बताया है. आप का आरोप है कि अधिकारी सीएम और विधायकों के सवालों का जवाब नहीं दे रहे थे. उन्होंने एलजी के प्रति जवाबदेही के बात कहकर जवाब नहीं दिया. अब बाहर जाकर बीजेपी के इशारे पर यह सब कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chief Secretary Misbehaved, Anshu Prakash