मनु शर्मा ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली:
जेसिका लाल हत्याकांड में उम्रकैद की सजा झेल रहे मनु शर्मा को जेसिका की बहन ने माफ कर दिया है. इस बारे में जेसिका की बहन सबरीना लाल ने एएनआई से बातचीत में कहा है कि उन्हें मनु शर्मा की रिहाई से कोई दिक्कत नहीं है. सबरीना ने कहा कि वह 1999 से इस लड़ाई को लड़ रही हैं. अब हमें गुस्से को त्याग देना चाहिए.
जेसिका केस में झूठी गवाही मामला : मॉडल शायन और एक अन्य पर चलेगा मुकदमा
वहीं एनडीटीवी से बातचीत में जेल के पूर्व लॉ ऑफिसर सुनील गुप्ता ने बताया है कि जेल में मनु शर्मा का व्यवहार अच्छा रहा है. उस हिसाब से उनकी रिहाई हो सकती है. पहले उन्हें सेमी ओपन जेल में रखा गया फिर ओपन जेल में. हालांकि 2 साल पहले तक मनु शर्मा को जेल में ही रखा गया था.
वीडियो : साल 2011 में 5 दिन के लिए आया था मनु शर्मा
आपको बता दें कि साल 1999 में दिल्ली के एक होटल में जेसिका लाल की हत्या कर दी गई थी जिसमें लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मनु शर्मा को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jessica Lal Murder Case