विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2017

दिल्ली में सुबह छाई रही धुंध, देर से चल रहीं 20 ट्रेनें

दिल्ली में सुबह छाई रही धुंध, देर से चल रहीं 20 ट्रेनें
कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट हो गई हैं.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कोहरे के चलते 20 ट्रेनों विलंब से चल रही है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है. उत्तर की ओर जाने वाली 20 ट्रेनें तय समय से कई घंटे देरी से पहुंच रही हैं वहीं दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है और रानीखेत एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है.

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग और पालम पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता क्रमश: 800 मीटर और 200 मीटर दर्ज की गई लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे दोनों जगह दृश्यता घटकर 100 मीटर ही रह गई. उन्होंने बताया कि आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञानियों ने आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.1 डिग्री सेल्सियस और 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, कोहरा, मौसम, Delhi, Weather, Fog, Climate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com