विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

ईस्ट दिल्ली में बाप ने किया 14 साल की बेटी से बलात्कार

लड़की को घटना के बारे में किसी को कुछ भी न बताने के लिए धमकाया, पीड़ित की मां ने की मामले की रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

ईस्ट दिल्ली में बाप ने किया 14 साल की बेटी से बलात्कार
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी में 14 साल की एक लड़की से उसके पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया. उसने लड़की को धमकाया भी. लड़की द्वारा अपनी मां को जानकारी देने के बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया.

पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना कुछ दिन पहले ही सामने आई. पिता ने लड़की को घटना के बारे में किसी को कुछ भी न बताने के लिए धमकाया था.

VIDEO : बाप और भाई ने किया दुष्कृत्य

लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com