दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में फैशन डिजाइनर माला लखानी की हत्या के मामले में दर्जी सहित 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं.
नई दिल्ली:
दिल्ली के वसंत एन्क्लेव स्थित घर में फैशन डिजाइनर माला लखानी और नौकर बहादुर की हत्या के मामले में दर्जी राहुल अनवर सहित तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं. ये तीनों माला लखानी के घर पर स्थित बुटीक में काम करते थे. फैशन डिजाइनर की हत्या के बाद हत्यारोपियों ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था. सुनियोजित तरीके से हत्या करने के मुख्य आरोपी राहुल अनवर के बारे में माला की बहन का कहना है कि उसे माला ने जेल से छुड़वाया था, जब वह छेड़खानी के मामले में पिछले साल गिरफ्तार हुआ था. पुलिस के मुताबिबक अनवर को 2017 में कथित तौर पर रंगपुरी पहाड़ी इलाके में एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें- दिल्लीः फैशन डिजाइनर और नौकर की हत्या के बाद थाने पहुंचे आरोपी, पुलिस से बोले-लाशें पड़ीं हैं, जाकर उठा लो
सफदरजंग अस्पताल के शवगृह के बाहर अपनी बहन के शव का इंतजार कर रहीं आरती शर्मा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. उन्होंने कहा कि माला हमेशा कहती थी‘‘अनवर मेरे ‘बच्चे' जैसा है.''मगर उस अनवर ने ही माला की हत्या कर डाली, जिसकी मदद से ही वह जेल से बाहर आ सका था. माला (53) और उनके घरेलू सहायक बहादुर की उनके वसंतकुंज स्थित घर पर हत्या कर दी गई थी.आरती ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मेरी रात करीब सवा आठ बजे (बुधवार को) उससे बात हुई. इसके बाद मैंने दोबारा बात की और रात नौ बजकर 50 मिनट पर हमनें बात खत्म की. वह मेरी बेटी से बात करना चाहती थी लेकिन बाद में कहा कि वह ‘बिग बॉस' खत्म होने के बाद हमें फोन करेंगी. लेकिन उसका फोन नहीं आया.''हत्याओं के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है- माला के दर्जी राहुल अनवर (24), उसके भाई रहमत (24) और दोस्त वसीम (25) को. माला को परिवार के लोग ‘मीनू' के तौर पर जानते थे. आरती ने कहा कि माला ने ही राहुल को जेल से निकलवाने में मदद की थी जब वह छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार था. (इनपुट-भाषा से)
वीडियो- दिल्ली में फैशन डिजाइनर की हत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं