विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2016

देसी कट्टों के साथ दिल्ली में गिरफ्तार किया गया दाउद का प्रशंसक

देसी कट्टों के साथ दिल्ली में गिरफ्तार किया गया दाउद का प्रशंसक
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के 19 वर्षीय एक ‘‘प्रशंसक’’ और अवैध हथियारों के आपूर्तिकर्ता को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. उनके पास से तीन देशी कट्टे जब्त किए गए.

पुलिस ने आज कहा कि जतिन को कापसहेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. जतिन ने ‘भाई जतिन बनिया’ नाम से फेसबुक पर प्रोफाइल बनाई है जिसमें उसने अपने बारे में लिखा है, ‘दाउद एट क्राइम सिटी’ एवं ‘ओनली बॉस सीक्रेट’. उसने फेसबुक पर दाउद एवं बंदूकों की फोटो भी अपलोड की है. जतिन ने आठ महीने पहले राहुल से देसी कट्टा खरीदा था.

डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तीन ‘देसी कट्टे’ और जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दाउद इब्राहिम, दाउद का प्रशंसक गिरफ्तार, दिल्ली, देसी कट्टे, दिल्ली पुलिस, Delhi Police, Delhi, Desi Kattey, Fan Of Dawood, Arrest, Dawood Ibrahim, Underworld Don
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com