प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
कॉलेज भवन की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की 20 वर्षीय स्नातक की छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस को शक है कि लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया था.
पुलिस ने बताया कि सुजाता दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद कॉलेज की बीए (तीसरे वर्ष) की छात्रा है और वह कॉलेज परीक्षा देने के लिए गई हुई थी.
पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ऋषि पाल ने बताया, ''लड़की गुरुवार को परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आई थी. वह कॉलेज भवन की तीसरी मंजिल से गिर गई, जिसमें दरवाजा नहीं था.''
पुलिस को शक है कि लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया था. लड़की के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा, आत्महत्या की कोशिश, विवेकानंद कॉलेज, Delhi University Girl, Suicide Cases In Delhi, Vivekanand College