विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2018

दिल्ली सरकार के दूसरे अधिकारी का आरोप - 'मनीष सिसोदिया ने कहा - तुम्हारा जीना हराम कर दूंगा'

दिल्ली के सूचना और प्रचार विभाग के सचिव डॉ जयदेव सारंगी आरोप लगाया है कि नवंबर महीने में डेंगू के मुद्दे पर एक विज्ञापन जारी करने के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनको धमकाया और कहा 'सरंगी तुम्हारा जीना हराम कर दूंगा.'

दिल्ली सरकार के दूसरे अधिकारी का आरोप - 'मनीष सिसोदिया ने कहा - तुम्हारा जीना हराम कर दूंगा'
एनडीटीवी से बात करते डॉ जयदेव सारंगी.
  • दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर बदसलूकी के आरोप
  • दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने लगाया आरोप
  • प्रकाश के बाद सारंगी ने बताया अपना प्रकरण.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव के बाद दिल्ली सरकार के दूसरे वरिष्ठ नौकरशाह ने दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों पर धमकाने का आरोप लगाया है. दिल्ली के सूचना और प्रचार विभाग के सचिव डॉ जयदेव सारंगी आरोप लगाया है कि नवंबर महीने में डेंगू के मुद्दे पर एक विज्ञापन जारी करने के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनको धमकाया और कहा 'सरंगी तुम्हारा जीना हराम कर दूंगा.'

सारंगी की उस समय 15 दिसंबर 2017 की चिट्ठी सामने आई है जिसमे उन्होंने मनीष सिसोदिया को ही चिट्ठी लिखते हुए ये मामला मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल की जानकारी में लाने को कहा. चिट्ठी में लिखा है कि '28 नवंबर 2017 को दोपहर डेढ़ बजे उपमुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और मुझे डेंगू का विज्ञापन जारी ना करने के चलते सफ़ाई देने के लिए बुलाया.

उनको पहले ही समझाया गया था कि अखिल भारतीय स्तर पर विज्ञापन देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स का ध्यान रखें. इससे पहले भी CAG ऐसे खर्चों पर आपत्ति जाता चुका है. इससे वो नाराज़ हो गए और मुझे गाली देने लगे और फिर उन्होंने मुझे कहा, सरंगी तुम्हारा जीना हराम कर दूंगा.'
 
sarangi letter
(डॉ सारंगी की चिट्ठी)

सारंगी से जब इस बारे में पूछा गया तो वो बोले, 'नवंबर के महीने में मुझे धमकी दी गई थी और मैंने सरकार को सूचित कर दिया था.'
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dr Jaidev Sarangi, Manish Sisodiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com