विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2016

दिल्‍ली : 100 के नोटों में 70 लाख रुपये रखने पर डॉक्टर हिरासत में

दिल्‍ली : 100 के नोटों में 70 लाख रुपये रखने पर डॉक्टर हिरासत में
नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक बाल चिकित्सक को 100 रुपये के नोटों में करीब 70 लाख रुपये रखने के आरोप में बुधवार को हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की पहचान नल्लाल के तौर पर हुई है और वह कथित तौर पर नकदी की गड्डियां अपनी कार में रख रहा था तब एक राहगीर ने उसे देख लिया और पीसीआर को कॉल कर दी.

पुलिस ने कहा कि नल्लाल को हिरासत में ले लिया गया और यह पता चला कि उसके पास 69,86,000 रुपये राशि 100 के नोटों में थी.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके कारोबारी दोस्त ने यह पैसा उसे रखने के लिए दिया था और वह नकदी राजौरी गार्डन में उसके घर लेकर जा रहा था.

उन्होंने कहा कि मामले को आईटी विभाग के पास भेज दिया गया है जिसने जांच शुरू कर दी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्‍ली, पहाड़गंज, 500-1000 के नोट, 500-1000 Notes, नोटबंदी, करेंसी बैन, Delhi, Paharganj, Demonetisation, Currency Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com