प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
मानसून से पहले ही दिल्ली में मच्छरों का आतंक नज़र आने लगा है. जिसका नतीजा ये है कि राजधानी में मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. इस साल मलेरिया के मरीजों की संख्या में पिछले सालों के मुकाबले इजाफा देखने को मिल सकता है. जिसकी वजह ये है कि बीते एक हफ्ते में ही राजधानी में मलेरिया के 11 नए मरीज सामने आए हैं. जिसके बाद राजधानी में मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या 80 हो गई है. जिनमे से 38 मरीज दूसरे राज्यों से दिल्ली में इलाज करवाने आये हैं और 2 मरीजों का सही पता निगम के पास नहीं है.
मक्खियों और मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो करें ऐसा, मिलेगी चैन की नींद
वहीं दूसरी तरफ डेंगू की बात की जाए तो इसके कुल मरीजों की संख्या राजधानी दिल्ली में 53 है. बीते एक हफ्ते में डेंगू के राजधानी में 5 नए मामले सामने आए हैं. इन 53 मामलों में से 25 मरीज दूसरे राज्यों के हैं. अगर बात करें चिकनगुनिया की तो इसके मरीजो की संख्या अभी चिंताजनक नहीं है. चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या दिल्ली में 21 है. पिछले एक हफ्ते में चिकनगुनिया का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है.
खुशखबरी! भारतीय वैज्ञानिकों का कारनामा, डेंगू के इलाज के लिए बनाई दुनिया की पहली दवाई
वायरस से फैलता है डेंगू और चिकुनगुनिया, जानें बचाव के उपाय
कैसे करें बचाव

- कूलर के पानी को जरूर साफ रखें.
- रात में पूरी बाहों के कपड़े पहनकर सोयें
- या फिर मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
- गमलों के पानी का जरूर ध्यान रखें
- आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें
- बुखार आये तो बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न खाएं.
- बुखार आए तो गर्माकर साफ पानी खूब पियें.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dengue And Maleria