विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2019

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का मोबाइल फोन चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

चोरी किए गए फोन को सर्वेंलांस पर रखा गया था, जिससे फोन की लोकेशन का पता चल गया और आरोपी की गिरफ्तारी हुई.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का मोबाइल फोन चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
स्वाति मालीवाल का मोबाइल फोन दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में चोरी हो गया था.
नई दिल्ली:

दिल्ली महिला आयोग  (Delhi Women Commission) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) का मोबाइल फोन मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में चोरी हो गया लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उनका फोन बरामद कर लिया. आयोग की एक सदस्य के अनुसार यह चोरी सोमवार शाम को उस समय हुई जब मालीवाल एक बुजुर्ग महिला की मदद करने के लिए पहाड़गंज गयी थीं. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और पुलिस ने मंगलवार सुबह उन्हें सूचित किया कि उसका फोन बरामद कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि रोहन उर्फ विनोद नामक एक व्यक्ति को फोन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. चोरी किए गए फोन को सर्वेंलांस पर रखा गया था, जिससे फोन की लोकेशन का पता चल गया और आरोपी की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com