विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2020

दिल्ली हिंसा : पार्षद ताहिर हुसैन का भाई शाह आलम पुलिस हिरासत में, अंकित शर्मा मर्डर केस में हो रही पूछताछ

उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को पुलिस ने पकड़ लिया है. शाह आलम पर चांदबाग हिंसा में शामिल होने का आरोप है.

दिल्ली हिंसा : पार्षद ताहिर हुसैन का भाई शाह आलम पुलिस हिरासत में, अंकित शर्मा मर्डर केस में हो रही पूछताछ
ताहिर हुसैन का भाई शाह आलम.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) के भाई शाह आलम को पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस उससे हिंसा से जुड़े कई मामलों में पूछताछ कर रही है. शाह आलम पर चांदबाग हिंसा में शामिल होने का आरोप है. अंकित शर्मा मर्डर केस में भी उससे पूछताछ की जा रही है.

AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को उत्तर पूर्वी दिल्ली की हाल की हिंसा के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की कथित रूप से हत्या करने के मामले में बीते शुक्रवार सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया था. ताहिर हुसैन के वकील मुकेश कालिया ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने यह आदेश जारी किया. दिल्ली पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया था. पुलिस ने कहा कि बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जरूरत है. हुसैन को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. इस मौके पर इस मामले से जुड़े लोगों को छोड़कर न तो मीडिया को और न ही किसी वकील को अदालत कक्ष में जाने दिया गया.

दिल्ली हिंसा पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- अमित शाह बताएं, बच्चों के साथ ऐसा सलूक करने वालों पर क्या कार्रवाई होगी?

बताते चलें कि ताहिर हुसैन की पिस्टल भी जांच टीम ने बरामद कर ली है. इस हफ्ते पुलिस पिस्टल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि प्रयोगशाला में यह जांच की जाएगी कि क्या हिंसा के दौरान पिस्टल से गोली चलाई गई थी. इस पिस्टल को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया था. बता दें कि दंगे के दौरान खुफिया विभाग के कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आत्मसमर्पण करने की अर्जी अदालत द्वारा खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने ताहिर हुसैन को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था. शर्मा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया है. हालांकि, हुसैन ने खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है.

दिल्ली हिंसा को लेकर AAP विधायक और BJP नेता कपिल मिश्रा ट्विटर पर भिड़े, आप नेता बोले- ...है दम ?

गौरतलब है कि दिल्ली हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है. दर्जनों लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं. दिल्ली पुलिस ने बीते शनिवार जानकारी दी कि दिल्ली हिंसा के मामले में 690 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 2,200 लोगों को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शस्त्र कानून के तहत 48 मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 2,193 लोगों को या तो हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है. इनमें से 50 लोगों को शस्त्र कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जजों ने किया दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा, दिल्ली हिंसा को बताया 'व्यवस्था की नाकामी'

इस बीच, हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. अपराध शाखा दंगों के दौरान हुई हत्याओं की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में शाहनवाज नामक व्यक्ति को 20 वर्षीय दिलबर सिंह नेगी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले में दूसरे संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

VIDEO: दिल्‍ली हिंसा : AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर लगे आरोपों पर विवाद जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Violence, Tahir Hussain, Shah Alam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com