विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2017

दिल्ली: फेल हुए 60 हजार बच्‍चों के लिए लगेगी स्‍पेशल क्‍लास

छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गलत शिक्षा व्यवस्था की वजह से दिल्ली में हजारों बच्चों का भविष्य अधर में है.

दिल्ली: फेल हुए 60 हजार बच्‍चों के लिए लगेगी स्‍पेशल क्‍लास
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
दिल्ली में फेल हुए बच्चों के लिए केजरीवाल सरकार स्पेशल क्लास चलाएगी. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है. छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गलत शिक्षा व्यवस्था की वजह से दिल्ली में हजारों बच्चों का भविष्य अधर में है. फेल बच्चों की संख्या 60 हजार से ज्यादा है. केजरीवाल ने कहा कि बच्चों को अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया तो पता चला कि ये बच्चे फेल हो गये हैं औऱ उनका दाखिला किसी भी स्कूल में नहीं हो पा रहा है.

जब अधिकारियों से जानकारी ली तो पता चला कि नौवीं क्लास में जो बच्चे फेल हुए थे, उन्हें पत्राचार के माध्यम से दसवीं का एक्जाम ये कहकर दिलाया गया कि उन्हें दसवीं पास करा दिया जायेगा लेकिन असल में वो बच्चे न तो नौवीं पास हो पाये और न हीं दसवीं.

कुछ दिन पहले NDTV ने खुलासा किया था कि दिल्ली में कैसे 60 हजार से ज्यादा बच्चों का भविष्य अंधकार में है. ये वो बच्चे हैं जिनका किसी भी स्कूल में एडमीशन नहीं हो पा रहा है और दाखिले के लिए दर-दर भटक रहे हैं. दरअसल पिछले साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नौवीं क्लास में लगभग एक लाख स्टूडेंट फेल हुए थे इनमें से लगभग 35 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को स्कूल छोड़ना पड़ा.

67668 बच्चों को विश्वास ग्रुप के तहत पत्राचार की पढ़ाई करायी गयी. जिनमें 64570 बच्चों ने परीक्षा दी. लेकिन 62916 बच्चे फेल हो गए और सिर्फ 1654 स्टूडेंट ही पास हो पाये. यानी रिजल्ट महज 2.56 फीसदी ही आया​​. जानकारों का ये मानना है कि दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों के आंकड़ों को संवारने के लिए इन बच्चों को पत्राचार की पढ़ाई करवाई लेकिन पहले से ही पढ़ने में कमजोर बच्चों को अच्छे टीचर और अच्छी एजुकेशन की जरूरत थी लेकिन वो नहीं मिल पाने की वजह से वो बच्चे न तो नौवीं पास कर पाये औऱ ना ही दसवीं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com