विज्ञापन

दिल्ली में छात्रा की हत्या, 'आप' विधायक पर बिफरे परिजन, कहा- बेटी को बदनाम करने का कर रहे प्रयास  

Delhi Crime: दिल्ली में छात्रा की हत्या के बाद आप विधायक वीर सिंह धींगान के बयान पर परिजनों ने नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि विधायक बेटी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं.

दिल्ली में छात्रा की हत्या, 'आप' विधायक पर बिफरे परिजन, कहा- बेटी को बदनाम करने का कर रहे प्रयास  
Delhi Crime: चार मार्च को छात्रा की अस्पताल में हो गई थी मौत.

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में हुई छात्रा की हत्या के मामले में राजनीति गरमा गई है. इससे परिवार के लोगों में नाराजगी है. परिजनों ने आरोप लगाया कि सीमापुरी विधायक वीर सिंह गलत बयान देकर छात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा नेता ने कहा कि विधायक को परिवार की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.   

जानकारी के अनुसार, सीमापुरी इलाके में रहने वाली 10वीं की छात्रा शुक्रवार शाम दवा लेने बाजार गई थी. इस दौरान इलाके के रहने वाले जतिन नाम के युवक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल छात्रा को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार 4 मार्च की सुबह नाबालिग छात्रा ने दम तोड़ दिया.  

घर जाकर आरोपी ने की आत्महत्या 

इधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जतिन अपने घर पहुंचा और गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर खुद को आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी भी मौत हो गई. बताया गया कि आरोपी युवक छात्रा को पहले से जानता था,  उस पर शादी का दबाव बना रहा था. मना करने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

आप विधायक पर छात्रा को बदमान करने के प्रयास का आरोप 

घटना के बाद आम आदमी पार्टी के सीमापुरी से विधायक वीर सिंह धींगान ने एक बयान दिया, जिस पर परिवार के लेागों ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि विधायक वीर सिंह सोशल मीडिया पर गलत बयान दे रहे हैं. वे छात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

भाजपा विधायक बोले- बयान देना गलत 

इस मामले को लेकर NDTV ने भाजपा विधायक संजय गोयल से बात की. उन्होंने कहा कि विधायक वीर सिंह धींगान का इस तरह का बयान देना गलत है. ऐसे संवेदनशील मामले में पीड़ित परिवार की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, Delhi Ncr News,  Delhi Crime, Delhi Ncr Crime , Delhi Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com