नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में तीन लोगों के पास से चलन से बाहर हो चुके नोटों के रूप में 3.5 करोड़ रुपये से अधिक राशि मंगलवार शाम को जब्त की.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होंडा सिटी कार में तीन लोग 3.68 करोड़ रुपये लेकर जा रहे हैं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया.
उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया इस बात का खुलासा हुआ है कि ये तीनों अलग-अलग बैंक खातों में काला धन जमा करने के लिए 15-20 फीसदी कमीशन कथित तौर पर लेते थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं