विज्ञापन

Expired Product: दुकानदार कम दाम पर बेच रहा था सामान, दिल्ली पुलिस की रेड में खुली पोल, आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने दुकान से करीब 900 किलोग्राम एक्सपायर्ड राशन और करीब 2000 किलोग्राम दही-पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी बरामद किए.

Expired Product: दुकानदार कम दाम पर बेच रहा था सामान, दिल्ली पुलिस की रेड में खुली पोल, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police Raid: राजधानी दिल्ली में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. क्राइम ब्रांच की टीम ने कपासहेड़ा बॉर्डर के पास एक दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में एक्सपायर्ड फूड और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बरामद किए हैं. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सस्ते दामों पर एक्सपायर्ड और खराब हो चुके सामान खरीदता था और फिर उन्हें ग्राहकों को कम कीमत में बेच देता था. इससे लोगों को सस्ता सामान तो मिल जाता था, लेकिन उनकी सेहत पर गंभीर खतरा बन रहा था.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

8 अप्रैल को क्राइम ब्रांच को इस मामले की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने प्लान बनाकर पहले कुछ लोगों को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा. जब उन्होंने सामान खरीदा तो जांच में पता चला कि वो एक्सपायर्ड है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत छापा मारा और दुकानदार को मौके से पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल मन्नान खान उर्फ मोनू (34) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के बिजवासन का रहने वाला है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वो गोदामों से सस्ते में एक्सपायर्ड या खराब सामान खरीदता था और अपनी दुकान पर बेचता था.

राशन सामान समेत डेयरी प्रोडक्ट्स बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब 900 किलोग्राम एक्सपायर्ड राशन जैसे मैदा, सूजी, पोहा, मसाले, पीनट बटर, बेबी फूड और कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मिले हैं. इसके अलावा करीब 2000 किलोग्राम दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

मौके पर मौजूद एक महिला ग्राहक ने भी शिकायत की कि उसने एक दिन पहले दुकान से सामान खरीदा था, जो बाद में एक्सपायर्ड निकला. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: निकाह करने से दुल्हन ने किया इन्कार, बवाल में बदला शादी का जश्न, बाराती-घराती के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com